एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति मौत, 195 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को एक और मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,789 हो गई है। इसके साथ ही 195 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 3,21,123 हो गई है।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति मौत, 195 नये मामले

जयपुर, पांच मार्च राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को एक और मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,789 हो गई है। इसके साथ ही 195 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 3,21,123 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य में एक और मौत हो गई और 195 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 3,21,123 हो गई है जिसमें 1,584 रोगी उपचाराधीन हैं।

नये मामलों में उदयपुर में 43, डूंगरपुर में 36, जयपुर में 32, राजसमंद में 12, अजमेर-जोधपुर में 10-10, कोटा में नौ, भीलवाड़ा में आठ, अलवर-बांसवाड़ा में 7-7 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 119 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,16,750 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य में शुक्रवार को जोधपुर में एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2,789 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिनमें जयपुर में 519, जोधपुर में 307, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).