एजेंसी न्यूज

Mumbai Shocker: मध्य मुंबई में एक व्यक्ति की पुरानी रंजिश के चलते पीटकर हत्या, दो लोग हिरासत में

महाराष्ट्र में मध्य मुंबई के वडाला ट्रक टर्मिनल इलाके में मंगलवार शाम करीब 10 लोगों के एक समूह ने पुरानी रंजिश के चलते 30 वर्षीय एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी.

Mumbai Shocker: मध्य मुंबई में एक व्यक्ति की पुरानी रंजिश के चलते पीटकर हत्या, दो लोग हिरासत में
Representative Image (Photo Credit- Pixabay)

मुंबई, 4 सितंबर : महाराष्ट्र में मध्य मुंबई के वडाला ट्रक टर्मिनल इलाके में मंगलवार शाम करीब 10 लोगों के एक समूह ने पुरानी रंजिश के चलते 30 वर्षीय एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

उन्होंने बताया कि यह घटना प्रतीक्षा नगर के पास अल्मेडा कंपाउंड में हुई. मृतक की पहचान जावेद कल्लन चौधरी के रूप में हुई है. अधिकारी ने बताया कि चौधरी की आरोपियों के साथ गैराज को लेकर रंजिश थी. शाम करीब साढ़े चार बजे आठ से दस लोगों का एक समूह आया और चौधरी के बेहोश होने तक उसे पीटा. यह भी पढ़ें : Delhi Firing: दिल्ली के मालवीय नगर में फायरिंग, आरोपियों ने एक युवक को मारी गोली; VIDEO

उन्होंने बताया कि चौधरी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गये दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 12:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).