देश की खबरें | गुवाहाटी में भूस्खलन में एक की मौत

गुवाहाटी, 28 जून असम की राजधानी गुवाहाटी में राजभवन के पास हुए भूस्खलन में एक युवती की मौत हो गई। इसके बाद प्रशासन ने खतरे वाले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने राजभवन के पास एक अस्पताल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: रामपुर के तिलक कॉलोनी में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद.

उन्होंने बताया कि राज्यपाल का आवास खरघुली इलाके में स्थित है जो सुरक्षित है।

भूस्खलन की दूसरी घटना गीता नगर इलाके में हुई है लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में जुलाई तक होंगे कोरोना के 5.5 लाख मामले? गृह मंत्री अमित शाह की खरी-खरी के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा- चीजें स्थिर हो रही हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को फोन कर राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि कॉलेज छात्रा अपने घर से बाहर आई ही थी तभी उसके ऊपर भूभाग का बड़ा हिस्सा आकर गिर पड़ा और वह उसमें दब गई और उसकी मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि गुवाहाटी में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं जिससे लोगों की जिंदगी और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने आने वाले दिनों में और भूस्खलन की आशंका जताई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)