देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में पैसे को लेकर हुए विवाद में एक की हत्या, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच पैसे को लेकर हुए एक विवाद में 26 वर्षीय व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर (उप्र), 28 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच पैसे को लेकर हुए एक विवाद में 26 वर्षीय व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Covid-19 Vaccine Availability: कोरोना की वैक्सीन कब होगी उपलब्ध के सवाल पर अदार पूनावाला ने दिया ये जवाब.

उन्होंने कहा कि घटना मंसूरपुर पुलिस थानांतर्गत पुरबालियान गांव में हुई।

क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि झगड़े में विपिन कुमार की मौत हो गई और उसी पक्ष के अंकित और धनसेठ घायल हो गए।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और सूरजपुर जिले जल संरक्षण में अव्वल, केंद्र सरकार देगी अवार्ड.

पुलिस ने कहा कि दोनों गुटों ने एक दूसरे पर असलहों और पत्थरों से हमला किया।

सिंह ने कहा कि झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है तथा अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\