एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा के मयूरभंज में दो समूहों के बीच झड़प में एक की मौत, चार लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मयूरभंज जिले में मंगलवार को दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा के मयूरभंज में दो समूहों के बीच झड़प में एक की मौत, चार लोग घायल

बारीपदा (ओडिशा), 24 जून ओडिशा के मयूरभंज जिले में मंगलवार को दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बारीपदा नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर राउत ने बताया कि यह झड़प मंगलवार दोपहर को कालिकापुर इलाके में एक पुरानी रंजिश को लेकर हुई।

मृतक की पहचान राजू घाडेई (38) के रूप में हुई है। उसकी मां साबित्री और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

साबित्री और गंभीर रूप से दो घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक अन्य घायल महिला को बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राउत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह घटना बीजू जनता दल (बीजद) के नेताओं द्वारा मयूरभंज के पुलिस अधीक्षक वरुण गुंटुपल्ली को ज्ञापन सौंपने के कुछ घंटों बाद हुई, जिसमें जिले में अराजकता का आरोप लगाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).