एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुणे में कार और बस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, 25 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर एक कार और बस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 25 घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुणे में कार और बस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, 25 घायल

पुणे, 11 अप्रैल महाराष्ट्र में पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर एक कार और बस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 25 घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार देर रात शिकरापुर के पास हुआ, जब एक निजी बस अहमदनगर जा रही थी।

शिकरापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप कार सड़क के डिवाइडर को पार कर राजमार्ग पर विपरीत लेन में आ गयी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "तेज रफ्तार कार की चपेट में आने के बाद बस सड़क से फिसल कर राजमार्ग के किनारे एक रेस्तरां के खुले स्थान में खड़ी कुछ कारों से जा टकराई।"

इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि 25 बस यात्रियों को चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2022 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).