एजेंसी न्यूज

Super Bowl Parade: अमेरिका में ‘सुपर बाउल परेड’ में गोलीबारी में एक की मौत, आठ बच्चों समेत 22 लोग घायल

प्राधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी से घबराए प्रशंसक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. कंसास सिटी की पुलिस प्रमुख स्टेसी ग्रेव्स ने संवाददाता सम्मेलन में गोलीबारी की घटना की जानकारी दी और बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Super Bowl Parade: अमेरिका में ‘सुपर बाउल परेड’ में गोलीबारी में एक की मौत, आठ बच्चों समेत 22 लोग घायल
Gun Fire

प्राधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी से घबराए प्रशंसक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. कंसास सिटी की पुलिस प्रमुख स्टेसी ग्रेव्स ने संवाददाता सम्मेलन में गोलीबारी की घटना की जानकारी दी और बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि पता चला है कि फुटबॉल प्रशंसकों ने एक संदिग्ध को पकड़ने में मदद की लेकिन वह अभी इसकी पुष्टि नहीं कर सकती हैं.

पुलिस ने अभी हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान या घटना के पीछे के उद्देश्य के बारे में जानकारी नहीं दी है. यह अमेरिका में किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में गोलीबारी की ताजा घटना है. पिछले साल नजेट्स की ‘एनबीए चैम्पियनशिप’ में जीत के बाद डेनवर में गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए थे. यह भी पढ़ें : इंडोनेशिया: कभी गुस्से के लिए मशहूर पूर्व जनरल का राष्ट्रपति बनना लगभग तय

मिसौरी के रिपब्लिकन पार्टी के गवर्नर माइक पार्सन और उनकी पत्नी टेरेसा पार्सन परेड में उपस्थित थे लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन को कंसास सिटी में गोलीबारी की घटना की जानकारी दी गयी है और वह मामले पर नजर रख रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).