खेल की खबरें | भारत के रोइंग खिलाड़ियों को एशियाई चैंपियनशिप के अंतिम दिन एक स्वर्ण, तीन रजत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सीनियर रोइंग (नौकायन) खिलाड़ी अरविंद सिंह ने एशियाई रोइंग चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को यहां लाइटवेट पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि उनके हमवतन खिलाड़ी तीन रजत पदक जीतने में सफल रहे।

बेन चेंग (थाईलैंड), 12 दिसंबर सीनियर रोइंग (नौकायन) खिलाड़ी अरविंद सिंह ने एशियाई रोइंग चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को यहां लाइटवेट पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि उनके हमवतन खिलाड़ी तीन रजत पदक जीतने में सफल रहे।

अरविंद सात मिनट 55.942 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रहे।

पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स में अर्जुन लाल जाट के साथ तोक्यो ओलंपिक में 11वें स्थान पर रहे अरविंद ने उज्बेकिस्तान, चीन, वियतनाम, इंडोनेशिया और थाईलैंड के खिलाड़ियों को पछाड़ा।

भारत ने पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स, पुरुष क्वाड्रपल (चार खिलाड़ियों की टीम) और पुरुष कॉक्सलेस फोर स्पर्धा में भी रजत पदक जीते।

भारत ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और चार रजत पदक से कुल छह पदक जीते।

पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स में आशीष फोगाट और सुखजिंदर सिंह ने सात मिनट 12.568 सेकेंड का समय लिया जबकि पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स में बिट्टू सिंह, जाकर खान, मनजीत कुमार और सुखमीत सिंह की टीम ने छह मिनट 33 . 661 सेकेंड का समय लिया और फोटो फिनिश में 0.523 सेकेंड से स्वर्ण पदक से चूक गई।

जसवीर सिंह, पुनीत कुमार, गुरमीत सिंह और चरनजीत सिंह ने पुरुष कॉक्सलेस फोर फाइनल में छह मिनट 51.661 सेकेंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय रोइंग महासंघ के महासचिव एमवी श्रीराम ने बयान में कहा, ‘‘कुल मिलाकर एक बार फिर भारत का अच्छा प्रदर्शन। सभी रोइंग खिलाड़ियों, कोच, सहयोगी स्टाफ और इन महीनों में टीम का प्रबंधन करने वाले प्रशासकों को बधाई और शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस्माइल बेग का विशेष रूप से जिक्र करना होगा जो लगातार साल दर साल भारत के लिए शानदार नतीजे हासिल कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\