एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर में ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में जातीय हिंसा से प्रभावित कांगपोकपी जिले में दो संघर्षरत समुदायों के ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच रविवार को गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा तीन घायल हो गए।

देश की खबरें | मणिपुर में ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

इंफाल, 28 अप्रैल मणिपुर में जातीय हिंसा से प्रभावित कांगपोकपी जिले में दो संघर्षरत समुदायों के ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच रविवार को गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा तीन घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसी कांगपोकपी जिले के पर्वतीय क्षेत्र से कई बंदूकधारियों ने रविवार को इंफाल पश्चिम जिले के कौत्रुक में हमला कर दिया, जिसके बाद इस सीमांत गांव में तैनात ग्रामीण स्वयंसेवकों ने जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी धीरे-धीरे पड़ोसी कडंगबंद और सेनजाम चिरांग गांवों तक फैल गयी।

मणिपुर में पिछले साल तीन मई को शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद से कौत्रुक गांव में दो संघर्षरत समुदायों के ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी की खबरें आती रही हैं। इसे बंदूक हमले के लिए सबसे संवदेनशील स्थानों में से एक के रूप में चिह्नित किया गया है।

इंफाल घाटी में रहने वाले मेइती और पड़ोसी पर्वतीय क्षेत्र में रहने वाले कुकी के बीच पिछले साल तीन मई को शुरू हुई जातीय हिंसा में अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

इस बीच, कांगपोकपी जिला स्थित ‘कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी’ ने हत्या की निंदा करते हुए 28 अप्रैल की दोपहर से जिले में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).