एक अस्पताल ने बयान में बताया कि अस्पताल में 19 घायलों का इलाज चल रहा है।
द स्टार प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मंसी पुलिस देर रात एक बजे शहर के पूर्वी हिस्से में गोलीबारी की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची थी।
पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समुदाय को कोई खतरा नहीं है।कई लोग घायल हुए हैं जिसमें से कुछ गंभीर स्थिति में हैं।
मुंसी की डिप्टी पुलिस चीफ मेलिसा क्रिसवेल ने द स्टार प्रेस को भेजे बयान में कहा, ''बड़ी संख्या में घायलों और घटना की प्रकृति को देखते हुए कई एजेंसियों से सहायता के लिए संपर्क किया गया है।''
पुलिस ने घायलों की संख्या के बारे में कोई सूचना नहीं दी है लेकिन मंसी में इंडियाना यूनिवर्सिटी हेल्थ बॉल मेमोरियल अस्पताल ने टीवी चैनल डब्ल्यूटीएचआर-13 को बताया कि गोलीबारी से संबंधित 19 घायलों का इलाज उसके आपातकालीन विभाग में चल रहा है।
क्रिसवेल ने बताया कि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें हेलीकॉप्टर से अन्य स्थानों पर इलाज के लिए भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY