Mumbai: मुंबई में 17 वर्षीय किशोर की एसयूवी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
मुंबई के गोरेगांव इलाके में बृहस्पतिवार तड़के एक तेज रफ्तार एसयूवी ने दूध बेंचने जा रहे 24 वर्षीय युवक के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे युवक मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
मुंबई, 30 अगस्त : मुंबई के गोरेगांव इलाके में बृहस्पतिवार तड़के एक तेज रफ्तार एसयूवी ने दूध बेंचने जा रहे 24 वर्षीय युवक के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे युवक मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. एसयूवी को एक किशोर चला रहा था. यह दुर्घटवा आरे कॉलोनी में तड़के चार बजे के करीब हुई.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गलत दिशा से आ रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो, नवीन वैष्णव के दोपहिया वाहन से टकरा गई जिससे नवीन की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि आरोपी चालक की उम्र 17 साल है इसलिए एसयूवी के मालिक इकबाल जिवानी (48) और उसके बेटे मोहम्मद फज इकबाल जिवानी (21) के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : Sikkim Sexual Harassment: दिव्यांग महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के बाद एसयूवी एक बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसके बाद किशोर ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. उसे चोटें आई हैं. अधिकारी ने बताया कि उनके रक्त के नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह शराब के नशे में तो नहीं था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2024 12:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

