एजेंसी न्यूज

Sikkim Sexual Harassment: दिव्यांग महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

सिक्किम पुलिस ने एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Sikkim Sexual Harassment: दिव्यांग महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Credit -Latestly.Com

गंगटोक, 29 अगस्त : सिक्किम पुलिस ने एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इन लोगों पर इस कथित कृत्य का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड करने का भी आरोप लगाया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद महिला (61) के परिवार के एक सदस्य ने बुधवार को जोरेथांग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. यह भी पढ़ें : SC On Dowry: शादी में उपहार देना अपराध नहीं! दहेज निषेध अधिनियम की धारा 6 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

उन्होंने बताया कि 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और 16-18 वर्ष की आयु वर्ग के तीन अन्य नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि उन्हें शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2024 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).