देश की खबरें | हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय सत्र शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र एक दिवसीय होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 26 अगस्त हरियाणा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र एक दिवसीय होगा।

यह सत्र बुधवार को शुरू हुआ। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सत्र के दो दिनों तक चलने का अनुमान था।

यह भी पढ़े | COVID-19: दिल्ली सरकार का ऐलान- कोरोना से ठीक हुए मरीजों को जरुरत पड़ने पर दिया जाएगा ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर.

हुड्डा ने कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा कि सत्र की अवधि में कटौती की गयी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "सदस्यों के बीच आम सहमति थी कि सदन की बैठक एक दिन के लिए होनी चाहिए। दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देने और महत्वपूर्ण विधायी कामकाज पूरा करने के बाद बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी जाएगी।

यह भी पढ़े | केरल सचिवालय में लगी आग पिनरायी विजयन को बचाने की साजिश: कांग्रेस.

विधानसभा का यह सत्र कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच हो रहा है। सत्तारूढ़ भाजपा के आठ विधायक इस वायरस से संक्रमित हैं। इनमें मुख्यमंत्री, दो मंत्री और विधानसभाध्यक्ष शामिल हैं।

हुड्डा ने बताया कि इस घटनाक्रम को देखते हुए सत्र की अवधि कम करने का निर्णय लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\