देश की खबरें | पश्चिम बंगाल का एक दिवसीय मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र इस वर्ष मार्च के बाद, पहली बार बुधवार को हुआ और दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
कोलकाता, नौ सितम्बर पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र इस वर्ष मार्च के बाद, पहली बार बुधवार को हुआ और दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
सभी एहतियाती उपायों के साथ सदन का एक दिवसीय मानसून सत्र हुआ क्योंकि सरकार महामारी के मद्देनजर लंबा सत्र आयोजित करने को लेकर इच्छुक नहीं थी।
सत्र सभी कोविड-19 नियमों का पालन करने के बाद आहूत किया गया था।
यह सदन की इस वर्ष मार्च के बाद पहली बैठक थी जब सत्र की अवधि में महामारी के चलते कटौती कर दी गई थी।
यह भी पढ़े | कंगना रनौत के ऑफिस पर BMC की कार्रवाई से भड़के महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, कही ये बात.
भाजपा विधायक दल ने राज्य में हिंसा और पार्टी नेताओं की हत्या के खिलाफ विधानसभा परिसर में धरना दिया।
भाजपा विधायक दल के नेता मनोज तिग्गा ने कहा, ‘‘हमने राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में आंबेडकर की प्रतिमा के पास धरना देने का निर्णय किया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)