Gold Rate Today: नये साल के पहले दिन सोना-चांदी में मामूली गिरावट, जानिए लेटेस्ट भाव
दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 20 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 49,678 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 49,698 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था.
नयी दिल्ली: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 20 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 49,678 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 49,698 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 404 रुपये की गिरावट के साथ 67,520 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी. इससे पिछले दिन यह भाव 67,924 रुपये प्रति किलो था. तमिलनाडु में एक सुनार ने बनाया सोने और चांदी का अनोखा मास्क, जानें कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,895 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 26.34 डालर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल के अनुसार, ‘‘सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में सीमित दायरे में कारोबार हुआ जिसका कारण महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों का अभाव और मिले जुले वैश्विक संकेत हैं.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2021 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

