देश की खबरें | रामविलास पासवान के निधन पर राष्ट्रपति कोविंद ने कहा : देश ने दूरदृष्टि वाले नेता को खो दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से देश ने दूरदृष्टि वाले एक नेता को खो दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से देश ने दूरदृष्टि वाले एक नेता को खो दिया।

कोविंद ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि पासवान दबे-कुचले लोगों की आवाज थे और हाशिये के लोगों के हित के लिए लड़ते थे।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Passes Away: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, पीएम मोदी-राहुल गांधी, राजनाथ सिंह सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय तथा सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले सांसदों में की जाती है। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा हाशिए के लोगों के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे।’’

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पासवान का बृहस्पतिवार को 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Passes Away: राम विलास पासवान के निधन पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए उनका संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा: 8 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोविंद ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण जैसे दिग्गजों से लोकसेवा की सीख लेनेवाले पासवान जी फायरब्रांड समाजवादी के रूप में उभरे। उनका जनता के साथ गहरा जुड़ाव था और वे जनहित के लिए सदा तत्पर रहे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदना।’’

पासवान के निधन की घोषणा करते हुए उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट किया, ‘‘पापा... अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है कि आप जहां भी हैं, हमेशा मेरे साथ रहेंगे। आपकी याद आएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\