देश की खबरें | राम मंदिर निर्माण के आरंभ पर अयोध्या के मंदिरों से दीप जलाकर खुशी मनाने को कहा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के सभी मंदिरों से भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण की शुरुआत का उत्सव मनाने के लिए चार और पांच अगस्त को मंदिर परिसरों की अच्छी तरह सफाई करके दीप जलाने को कहा है। सूत्रों ने शनिवार को कहा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अयोध्या, 25 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के सभी मंदिरों से भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण की शुरुआत का उत्सव मनाने के लिए चार और पांच अगस्त को मंदिर परिसरों की अच्छी तरह सफाई करके दीप जलाने को कहा है। सूत्रों ने शनिवार को कहा।

मुख्यमंत्री राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या के दौरे पर थे।

यह भी पढ़े | Kargil Vijay Diwas 2020: भारतीय सेना ने देश के बहादुर जवानों की वीरता और बलिदान को किया याद, जानिए 1999 में इस दिन क्या हुआ था.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्यों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को अयोध्या आकर राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर सकते हैं।

न्यास ने मोदी को मंदिर के भूमि पूजन के लिए तीन अगस्त या पांच अगस्त को आमंत्रित किया है। दोनों ही तारीखें ग्रह-नक्षत्रों की गणना के आधार पर बहुत शुभ मानी गयी हैं।

यह भी पढ़े | हरियाणा: बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर ओमप्रकाश धनखड़ को जे.पी. नड्डा ने दी शुभकामनाएं: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े विश्व हिंदू परिषद के नेता त्रिलोकीनाथ पांडेय ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अयोध्या में सभी मंदिरों से इस शुभ दिवस को मनाने के लिए चार और पांच अगस्त को मंदिर परिसरों की साफ-सफाई करके उन्हें शुद्ध करने तथा दीप जलाने को कहा है।’’

मुख्यमंत्री ने शनिवार को कारसेवक पुरम में विश्व हिंदू परिषद के मुख्यालय में राम मंदिर न्यास के सदस्यों और संतों के साथ बैठक में यह बात कही।

पांडेय ने कहा, ‘‘बैठक में आदित्यनाथ ने कहा कि यह एक मंगल अवसर है जो 500 साल के संघर्ष के बाद आया है। पूरा देश आनंदित है और हमें भी इस क्षण उत्सव मनाना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत करना चाहिए।’’

आदित्यनाथ ने शनिवार को अयोध्या का दौरा किया और राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल पर लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को नए 'आसन' पर विराजमान किया।

मुख्यमंत्री दोपहर में अयोध्या पहुंचे और पूजा में शामिल हुए। उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की और कार्यशाला में मंदिर निर्माण के लिए तराशे गये पत्थरों का निरीक्षण किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\