भारतीय छात्रों को यूक्रेन के गार्ड परेशान कर रहे, पीट रहे हैं- MP में अपने घर लौटने पर MBBS छात्रा ने बताई आप बीती
युद्ध ग्रस्त यूक्रेन (Ukraine) से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना जिला स्थित अपने घर लौटी मेडिकल की एक छात्रा ने दावा किया कि यूक्रेन की सेना के जवान वहां से निकलने के दौरान भारतीय छात्रों की पिटाई कर रहे थे.
गुना: युद्ध ग्रस्त यूक्रेन (Ukraine) से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना जिला स्थित अपने घर लौटी मेडिकल की एक छात्रा ने दावा किया कि यूक्रेन की सेना के जवान वहां से निकलने के दौरान भारतीय छात्रों की पिटाई कर रहे थे. यूक्रेन की इवानो नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा श्रुति नायक एअर इंडिया की उड़ान से इस सप्ताह की शुरुआत में घर लौटीं. Russia-Ukraine War: यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने दो दिन में की चौथी बार उच्चस्तरीय बैठक, हालात पर हुई चर्चा
नायक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ यूक्रेन में स्थिति बहुत खराब है.’’ इसके पहले रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण शुरु करने के बाद वहां फंसे छात्रों ने यूक्रेन की पश्चिमी सीमाओं तक पहुंचने की कोशिश करने के दौरान एक कथित यूक्रेनी सुरक्षा अधिकारी द्वारा एक छात्र को पीटने का वीडियो कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था. इस बारे में पूछे पर नायक ने दावा किया, ‘‘युद्ध क्षेत्र से निकल रहे भारतीय विद्यार्थियों को यूक्रेन के गार्ड परेशान कर रहे हैं, यहां तक कि छात्रों की पिटाई भी कर रहे हैं. मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं भारत लौटकर परिवार के सदस्यों से मिली.’’
नायक ने कहा कि 16 फरवरी को वापसी का टिकट बुक किया था, लेकिन उड़ान रद्द हो गयी. उन्होंने बताया कि इसके बाद तीन मार्च के लिए एक टिकट बुक किया था, लेकिन वह उड़ान भी रद्द हो गयी.
उन्होंने भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उसने 26 फरवरी को रोमानिया पहुंचने के लिए यूक्रेन में एक बस में 400 किलोमीटर की यात्रा की. रोमानिया पहुंचने पर वहां की सरकार ने भारतीय छात्रों के मदद की. इसके बाद वह 27 फरवरी को रोमानिया से एअर इंडिया की एक विशेष उड़ान में सवार होकर उसी दिन शाम को 6.30 बजे नई दिल्ली पहुंचीं.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बताया कि यूक्रेन में फंसे 180 से अधिक छात्रों ने राज्य सरकार की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से संपर्क किया. चौहान ने सोमवार शाम को कहा कि अब तक मध्य प्रदेश के 29 लोग यूक्रेन से लौटे हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2022 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

