एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तिहाड़ जेल के अगस्ता वेस्टलैंड मामले के आरोपी की सुरक्षा फाइल नहीं ढूंढ़ने पर अदालत ने कहा : गंभीर चिंता का विषय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को कहा कि जेल में बंद अगस्ता वेस्टलैंड मामले के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की सुरक्षा पहलू से जुड़ी जांच फाइल का गायब होना “गंभीर चिंता” का विषय है। अदालत ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को फाइल ढूंढने का निर्देश दिया।

देश की खबरें | तिहाड़ जेल के अगस्ता वेस्टलैंड मामले के आरोपी की सुरक्षा फाइल नहीं ढूंढ़ने पर अदालत ने कहा : गंभीर चिंता का विषय

नयी दिल्ली, नौ जून दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को कहा कि जेल में बंद अगस्ता वेस्टलैंड मामले के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की सुरक्षा पहलू से जुड़ी जांच फाइल का गायब होना “गंभीर चिंता” का विषय है। अदालत ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को फाइल ढूंढने का निर्देश दिया।

विशेष न्यायाधीश संजय जिंदल ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को 7 जुलाई तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया, क्योंकि उन्हें बताया गया कि अदालत द्वारा मांगी गई मूल रिपोर्ट “काफी प्रयासों के बावजूद भी नहीं मिल सकी है”।

अदालत ने कहा, “अभियुक्तों द्वारा उठाए गए मुद्दों की गंभीरता और जेम्स की शिकायत पर हाल की सुनवाई के दौरान रिकॉर्ड पर आए तथ्यों को देखते हुए, यह गंभीर चिंता का विषय है कि जांच की केस फाइल, जिसके आधार पर 29 अगस्त, 2019 की रिपोर्ट दी गई थी, का पता नहीं चल पा रहा है।”

न्यायाधीश ने कहा, “तिहाड़ जेल के महानिदेशक (कारागार) को उपरोक्त जांच फाइल का पता लगाने और उसे पेश करने के लिए कहा जाए और यदि केस फाइल का अब भी पता नहीं लगता है, तो अगली सुनवाई की तारीख पर जांच फाइल के पता न चलने के तथ्यों और परिस्थितियों के बारे में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।”

अदालत ने स्पष्ट किया कि जेम्स की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।

न्यायाधीश आरोपी की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें जेल के अंदर उसके लिए सुरक्षा व्यवस्था पर 29 अगस्त, 2019 की जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).