एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अपनी 25वीं वर्षगांठ पर ‘ताल’ फिल्म फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाल ही में अपने 25 वर्ष पूरे करने वाली सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म ‘‘ताल’’ एक बार फिर भारतीय पर्दे पर प्रदर्शित की जाएगी।

देश की खबरें | अपनी 25वीं वर्षगांठ पर ‘ताल’ फिल्म फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी

मुंबई, 19 सितंबर हाल ही में अपने 25 वर्ष पूरे करने वाली सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म ‘‘ताल’’ एक बार फिर भारतीय पर्दे पर प्रदर्शित की जाएगी।

ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर अभिनीत 1999 की यह फिल्म 27 सितंबर को फिर से रिलीज होगी।

‘ताल’ फिल्म के सह-लेखक और निर्माता घई इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज करने को लेकर उत्सुक हैं।

अनुभवी फिल्म निर्माता ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं उत्साहित हूं कि दर्शक बड़े पर्दे पर फिर से ‘ताल’ का अनुभव कर सकेंगे...।’’

‘ताल’ फिल्म 13 अगस्त 1999 को रिलीज हुई थी और फिल्म को अमरीश पुरी, आलोक नाथ, मीता वशिष्ठ और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकारों के अभिनय के लिए काफी प्रशंसा मिली थी।

जी स्टूडियो सिनेमाघरों में ‘‘ताल’’ को फिर से रिलीज करेगा।

जी स्टूडियो के प्रमुख व्यवसाय अधिकारी उमेश बंसल ने कहा, ‘‘‘ताल’ का फिर से रिलीज होना भारतीय सिनेमा की संगीत विरासत का जश्न है....।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).