देश की खबरें | हिंदी फिल्म जगत में 10 साल पूरे करने पर वरुण धवन ने कहा : अब अधिक जिम्मेदार हो गया हूं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने बुधवार को फिल्म जगत में एक दशक पूरा कर लिया।
मुंबई, 19 अक्टूबर बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने बुधवार को फिल्म जगत में एक दशक पूरा कर लिया।
इस अवसर पर वरुण ने कहा कि एक समय था जब वह ‘‘घमंडी’’ थे, लेकिन अब वह एक अभिनेता के रूप में अधिक जिम्मेदार हो गए हैं।
वरुण ने 2012 की फिल्म ‘‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसी फिल्म के जरिए आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी।
वरुण की पिछली फिल्म ‘‘जुगजुग जियो’ सफल रही थी।
अभिनेता ने कहा कि वह अपने करियर के इस दौर का आनंद ले रहे हैं और अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी ‘‘भेड़िया’’ की रिलीज की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘दर्शक मुझसे जो कहना चाह रहे हैं उसे सुनने के लिए मैंने हमेशा ध्यान रखा है। ऐसा नहीं है कि मैंने हर फिल्म में शानदार काम किया है। मैं हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश करता हूं। एक समय था जब मैं अहंकार पूर्वक सोचता था। जब सब कुछ ठीक चल रहा है, तो मैं इस बात की परवाह क्यों करूं कि कोई क्या कह रहा है?’’
वरुण ने अपनी आगामी फिल्म ‘‘भेड़िया’’ के ट्रेलर जारी होने के अवसर पर कहा, ‘‘ अब, मुझे लगता है कि मैं अधिक जिम्मेदार हो गया हूं। अभी, मैं ‘भेड़िया’ की सफलता का आनंद लेना चाहता हूं, जो 'जुगजुग जीयो' लेकर आई है। क्योंकि मैंने दर्शकों को सुना, मैंने ‘‘भेड़िया’’ जैसी फिल्म की, अमर जैसे फिल्मकार और दिनेश जैसे निर्माता के साथ काम किया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)