देश की खबरें | भूमि कानूनों में संशोधनों पर कांग्रेस ने कहा, जम्मू-कश्मीर की जनता छला हुआ महसूस कर रही है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने कानूनों में संशोधन कर जम्मू-कश्मीर के बाहर के लोगों को इस केन्द्र शासित प्रदेश में जमीन खरीदने की अनुमति देने पर केन्द्र की आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा कि इससे प्रदेश के निवासी और विशेषकर युवा छला हुआ महसूस कर रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 27 अक्टूबर कांग्रेस ने कानूनों में संशोधन कर जम्मू-कश्मीर के बाहर के लोगों को इस केन्द्र शासित प्रदेश में जमीन खरीदने की अनुमति देने पर केन्द्र की आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा कि इससे प्रदेश के निवासी और विशेषकर युवा छला हुआ महसूस कर रहे हैं।

पार्टी ने यहां एक बयान में कहा, ''केन्द्र सरकार ने नए भूमि कानूनों की घोषणा की है, जिनके तहत कोई भी इस केन्द्र शासित प्रदेश में जमीन खरीद सकता है। यह भाजपा द्वारा कई बार दिए गए (स्थानीय लोगों की जमीन और नौकरियों की रक्षा से संबंधित) आश्वासन के खिलाफ है।''

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में कल रैली के दौरान आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी, पहले चरण की 71 विधानसभा सीटों पर होंगे मतदान.

कांग्रेस ने कहा, ''यह जम्मू-कश्मीर की जनता के साथ भाजपा द्वारा किया गया एक और धोखा है क्योंकि अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने के बाद भी उन्हें समय-समय पर उनकी भूमि और नौकरियों की रक्षा का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अब बात हद से आगे चली गई है और लोग विशेषकर युवा छला हुआ महसूस कर रहे हैं।''

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए के निरस्त होने के एक साल बाद कई कानूनों में संशोधन करके जम्मू-कश्मीर के बाहर के लोगों के लिए केंद्र शासित प्रदेश में जमीन खरीदने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘पद्मावत’ का विरोध करने वालों पर दर्ज केस वापस लेने का किया ऐलान: 27 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केन्द्र सरकार की ओर से जारी राजपत्र अधिसूचना में भूमि कानूनों में विभिन्न बदलावों की जानकारी दी गई है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव जम्मू-कश्मीर विकास अधिनियम में किया गया है, जिसकी धारा 17 से 'राज्य के स्थायी निवासी' वाक्यांश को हटा दिया है।

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35-ए को निरस्त करने से पहले, गैर-निवासी जम्मू-कश्मीर में कोई अचल संपत्ति नहीं खरीद सकते थे। हालांकि, ताजा बदलावों ने गैर-निवासियों के लिए केंद्र शासित प्रदेश में जमीन खरीदने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

इससे पहले, कांग्रेस ने कहा कि सरकार ने अधिवास कानून में तीन प्रावधानों के जरिये बाहरी लोगों के लिये नौकरियों के दरवाजे खोल दिये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\