देश की खबरें | आप के ऑक्सीमीटर अभियान पर अमरिंदर ने केजरीवाल को पंजाब से दूर रहने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के गांवों में लोगों का ऑक्सीजन स्तर जांचने के लिए अभियान शुरू करने की घोषणा के एक दिन बाद राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने उन्हें प्रदेश से दूर रहने और अपने शहर में कोरोना वायरस से निपटने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, तीन सितंबर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के गांवों में लोगों का ऑक्सीजन स्तर जांचने के लिए अभियान शुरू करने की घोषणा के एक दिन बाद राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने उन्हें प्रदेश से दूर रहने और अपने शहर में कोरोना वायरस से निपटने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बुधवार को एक वीडियो संदेश में पंजाब के लोगों से अपील की थी कि वे आप के कार्यकर्ताओं को अभियान चलाने में मदद करें।

यह भी पढ़े | Sukhdev Dhaba of Murthal Hit By Coronavirus: मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव.

उन्होंने कहा था, ‘‘हमने दिल्ली में ऑक्सीमीटर को मददगार साबित होते देखा है। इसलिए आप पंजाब की हर गली, मोहल्ले और गाँव में ऑक्सीमीटर ले जा रही है। आप के कार्यकर्ता घर घर जाएंगे और लोगों के ऑक्सीजन स्तर की जाँच करेंगे।"

इस बीच बृहस्पतिवार को अमरिंदर ने केजरीवाल को राज्य के गांवों में लोगों को "उकसाने" के लिए कोविड संकट का फायदा उठाने की कोशिश करने को लेकर आगाह किया। राज्य के गांवों में ढेरों फर्जी खबरों सुनने को मिली हैं।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली के होटल, रेस्तरां, क्लब में 9 सितंबर से परोसा जा सकेगा शराब: सूत्र.

उन्होंने केजरीवाल से कहा, "हमें आपके ऑक्सीमीटरों की जरूरत नहीं है। हमें सिर्फ इस बात की आवश्यकता है कि आप पंजाब में अपने कार्यकर्ताओं पर लगाम लगाएं। जहां वे मेरे लोगों को जांच और इलाज के लिए अस्पतालों में नहीं जाने की खातिर उकसाने की कोशिश कर रहे हैं।"

अमरिंदर ने कहा कि कम से कम एक ऐसी अफवाह थी जो विदेश से, संभवत: पाकिस्तान से शुरू की गयी थी और यहां केजरीवाल की आप पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता द्वारा उसे कथित तौर पर प्रचारित किया गया।

पंजाब सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आप के अमरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और यह पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है कि पंजाब के लोगों को "गुमराह" करने के लिए किसने ‘प्रेरित’ किया। इसमें कहा गया है कि लोगों को यह कहकर गुमराह किया जा रहा है कि कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरे मरीजों के अंगों को पंजाब स्वास्थ्रू मंत्रालय द्वारा निकाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता द्वारा कथित तौर पर प्रचारित वीडियो व पोस्ट में लोगों को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं करने के लिए उकसाया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह एक स्थानीय पत्रकार की शिकायत पर पटियाला में एक और मामला दर्ज किया। पत्रकार को कोविड से भय को लेकर गलत वीडियो बनाने और प्रसारित करने के लिए पैसे की पेशकश की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\