सिंगापुर में ओमीक्रोन के मामले बढ़े, शनिवार को 98 मामलों की पुष्टि

सिंगापुर में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अभी तक 448 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिनमें से 369 लोग विदेश से यहां आए हैं या लाए गए हैं.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

सिंगापुर, 26 दिसंबर : सिंगापुर में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अभी तक 448 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिनमें से 369 लोग विदेश से यहां आए हैं या लाए गए हैं. सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी की. सिंगापुर में शनिवार को ओमीक्रोन के 98 मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें से 73 संक्रमित लोग विदेश से आए. मंत्रालय ने कहा, ‘‘अत्यधिक संक्रामक होने के कारण ओमीक्रोन को हमारे समुदाय में फैलने में देर नहीं लगेगी.’’

‘चैनल न्यूज एशिया’ ने मंत्रालय के हवाले से कहा, ‘‘यह बहुत जरूरी है कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाए, सतर्क रहे और टीकाकरण कराएं या उपलब्ध होने पर बूस्टर खुराक ले.’’ सिंगापुर में ओमीक्रोन संक्रमण के शुरुआती दो मामलों की पुष्टि छह दिसंबर को हुई थी. ये दोनों संक्रमित लोग विदेश से आए थे. स्थानीय स्तर पर ओमीक्रोन संक्रमण के शुरुआती दो मामले 14 दिसंबर को सामने आए थे. यह भी पढ़ें : बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्र ने बनाया साइबरवाल, पस्त होगा हैकर का हर दांव

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, सिंगापुर में शनिवार को कोविड-19 के 248 नए मामले सामने आए, जिनमें से 66 लोग विदेश से आए हैं. सिंगापुर में एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद कोरोना वायरस के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 321 हो गई. सिंगापुर में संक्रमण के अब तक कुल 2,77,555 मामले पाए गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ICC ODI World Cup 2027 Qualification Rules: 10 टीमों को मिलेगा सीधा टिकट, वेस्टइंडीज-आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, जानें नया फॉर्मेट और क्वालीफिकेशन सिस्टम

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड