देश की खबरें | उमर का महबूबा पर पलटवार: पूछा, दुलत की किताब में उनके पिता के बारे में लिखी बातें भी क्या सच हैं?
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि क्या खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख ए एस दुलत की एक किताब में उनके पिता के बारे में लिखी गईं बातें भी सच हैं?
जम्मू, 17 अप्रैल जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि क्या खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख ए एस दुलत की एक किताब में उनके पिता के बारे में लिखी गईं बातें भी सच हैं?
महबूबा ने दुलत की एक नई किताब में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर निशाना साधा था।
उमर ने कहा, ‘‘यदि महबूबा मुफ्ती मानती हैं कि दुलत ने जो कुछ लिखा है वह सच है, तो क्या हमें भी उनकी पहली किताब में उनके पिता के बारे में लिखी गई बातों को सच मान लेना चाहिए?’’
महबूबा मुफ्ती के पिता दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद पीडीपी प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री थे।
महबूबा ने कहा कि वह रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख दुलत की नई पुस्तक में फारूक अब्दुल्ला के अनुच्छेद 370 को हटाने का निजी तौर पर समर्थन करने के खुलासे से हतप्रभ नहीं हैं।
अब्दुल्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर महबूबा मुफ्ती जी को लगता है कि दुलत द्वारा लिखी गई हर बात सच है, तो क्या हमें मुफ्ती के पिता के बारे में उनकी पहली किताब में लिखी गई बातों को भी सच मान लेना चाहिए?’’
उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम मानते हैं कि यह सच है, तो महबूबा जी लोगों को कैसे समझा सकती हैं? उन्हें कृपया इसका जवाब देना चाहिए।’’
उमर ने दुलत की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि किताबों की बिक्री बढ़ाने के लिए तथ्यों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना उनकी आदत है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे दोस्तों के होते हुए दुश्मनों की क्या जरूरत है?’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

