देश की खबरें | शोपियां ‘मुठभेड़’ को लेकर अधिकारियों के दावे पर उमर ने किया सवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जुलाई में शोपियां मुठभेड़ स्थल से हथियार और कारतूस बरामद होने को लेकर दिए गए आधिकारिक बयान पर सवाल उठाया है । डीएनए जांच के नतीजे शुक्रवार को सामने आने के बाद साबित हो गया कि मारे गए तीनों मजदूर राजौरी जिले के रहने वाले थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 25 सितंबर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जुलाई में शोपियां मुठभेड़ स्थल से हथियार और कारतूस बरामद होने को लेकर दिए गए आधिकारिक बयान पर सवाल उठाया है । डीएनए जांच के नतीजे शुक्रवार को सामने आने के बाद साबित हो गया कि मारे गए तीनों मजदूर राजौरी जिले के रहने वाले थे।

उमर ने ट्वीट किया, ‘‘आधिकारिक बयानों के मुताबिक मुठभेड़ स्थल से हथियार और कारतूस समेत भड़काऊ सामग्री मिली थी। वहां पर किसने भड़काऊ सामग्री रखी थी।’’

यह भी पढ़े | केरल में आज कोविड-19 के 6,477 नए मामले आए सामने, 3,481 मरीज एक दिन में हुए ठीक: 25 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वह कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया जता रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि तीनों लोगों के डीएनए नमूनों का उनके परिजनों के नमूनों से मिलान हो गया है। सेना ने इन तीनों लोगों को आतंकी बताया था।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर ने कहा, ‘‘तीनों युवकों के शवों को उत्तरी कश्मीर में कहीं दफना दिया गया। यह जरूरी है कि शवों को निकाल कर तुरंत उनके परिवारों को सौंपा जाए ताकि वे राजौरी जिले में अपने घरों के पास उनका अंतिम संस्कार कर सकें।’’

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कांग्रेस पर प्रहार, कहा-उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.

सेना ने 18 जुलाई को दावा किया था कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के अम्शीपुरा गांव में तीन आतंकी मारे गए।

तीनों लोगों के राजौरी के बाशिंदा होने और अम्शीपुरा में लापता होने के बारे में सोशल मीडिया पर रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच शुरू की गयी थी।

तीनों लोगों के परिवारों ने दावा किया था कि वे शोपियां में मजदूरी करते थे और उन्होंने इस संबंध में पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी।

पुलिस ने जांच शुरू की और मारे गए युवकों के डीएनए के मिलान के लिए उनके परिवारों से नमूने लिए ।

कुमार ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘डीएनए रिपोर्ट आ चुकी है और मिलान हो गया है।’’

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने कहा कि हालिया घटनाक्रम से उन्हें कुछ भी बदलाव की उम्मीद नहीं है क्योंकि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं ।

लोन ने ट्वीट किया, ‘‘क्या कुछ बदलेगा? मानव जीवन की गरिमा बहाल होगी? नहीं । कुछ नहीं बदलने वाला। मीडिया ने इस मुठभेड़ का पर्दाफाश किया जिसके बाद जांच शुरू की गयी। आज के डिजिटल युग में कुछ भी छिपाना मुमकिन नहीं हैं। मेरी संवेदनाएं तीनों युवकों के प्रति हैं।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘क्या यह पहली बार हुआ, कोई उम्मीद कर सकता है कि आगे यह नहीं होगा। यह पहली बार नहीं है और ना ही आखिरी बार है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज