खेल की खबरें | ओलंपिक हॉकी कार्यक्रम : भारतीय पुरूष टीम का सामना न्यूजीलैंड से, महिला का नीदरलैंड से
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चार दशक से पदक के लिये इंतजार कर रही भारतीय पुरूष हॉकी टीम तोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज 24 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी ।
लुसाने, 17 जुलाई चार दशक से पदक के लिये इंतजार कर रही भारतीय पुरूष हॉकी टीम तोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज 24 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी ।
महिला टीम उसी दिन नीदरलैंड से पहला मैच खेलेगी ।
आठ बार की चैम्पियन भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना , स्पेन, न्यूजीलैंड और मेजबान जापान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है जबकि ग्रुप बी में बेल्जियम, नीदरलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका है ।
तोक्यो ओलंपिक 2020 में होने थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिये गए हैं ।
यह भी पढ़े | ENG vs WI 2nd Test Match 2020: चायकाल तक इंग्लैंड ने 112 पर गवाएं 3 विकेट.
भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने आठवां और आखिरी ओलंपिक स्वर्ण 1980 में मॉस्को में जीता था । उसे 25 जुलाई को आस्ट्रेलिया से, 27 जुलाई को स्पेन, 29 जुलाई को गत चैम्पियन अर्जेंटीना और 30 जुलाई को जापान से खेलना है ।
महिला वर्ग में भारत को पूल ए में नीदरलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है । पूल बी में आस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, चीन और जापान हैं ।
महिला टीम 24 जुलाईको नीदरलैंड के खिलाफ खेलने के बाद जर्मनी (26 जुलाई), ब्रिटेन (28 जुलाई), अर्जेंटीना(29 जुलाई) और जापान(30 जुलाई) से खेलेगी ।
पहले हॉकी स्पर्धा 25 जुलाई से सात अगस्त 2020 के बीच होनी थी । अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने शुक्रवार को संशोधित कार्यक्रम के साथ मैचों के क्रम और स्थान में भी बदलाव का ऐलान किया ।
अगले साल ओलंपिक में पुरूष हॉकी का पहला मैच जापान और आस्ट्रेलिया के बीच होगा जबकि महिला वर्ग के पहले मैच में विश्व चैम्पियन और दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंडका सामना भारत से होगा ।
दोनों पूल से शीर्ष चार टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी ।
पुरूष वर्ग के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल एक, तीन और पांच अगस्त को होंगे जबकि महिला वर्ग में ये मुकाबले दो , चार और छह अगस्त को खेले जायेंगे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)