खेल की खबरें | ओलंपिक कांस्य अब बीती बात, एसीटी खिताब पर हैं नजरें : हरमनप्रीत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता । हरमनप्रीत ने हालांकि कहा कि अब ब्रेक के बाद आठ से 17 सितंबर तक होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पर ध्यान केंद्रित करना होगा ।
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता । हरमनप्रीत ने हालांकि कहा कि अब ब्रेक के बाद आठ से 17 सितंबर तक होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पर ध्यान केंद्रित करना होगा ।
हरमनप्रीत ने चीन रवाना होने से पहले कहा ,‘‘ पेरिस ओलंपिक के बाद ब्रेक खत्म करके टीम एशियाई टीमों का सामना करने के लिये तैयार है ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ पेरिस ओलंपिक में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन हॉकी काफी करीबी खेल है । हम अतीत के अच्छे प्रदर्शन के भरोसे नहीं रह सकते ।’’
भारत के अलावा कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और मेजबान चीन इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं ।
भारत को आठ सितंबर को चीन से खेलना है ।इसके बाद नौ सितंबर को जापान से, 11 सितंबर को मलेशिया, 12 सितंबर को कोरिया और 14 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला है ।
शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी जबकि फाइनल 17 सितंबर को है ।
भारत ने चार बार और पाकिस्तान ने तीन बार खिताब जीता है । पिछली बार चेन्नई में भारत ने मलेशिया को 4 . 3 से हराकर खिताब जीता था ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

