देश की खबरें | गोंडा में आपसी रंजिश में वृद्ध की हत्या, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोंडा जिले में घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग की कथित तौर पर आपसी रंजिश में लोहे के राड से हमला करके हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
गोंडा (उप्र), 12 मई गोंडा जिले में घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग की कथित तौर पर आपसी रंजिश में लोहे के राड से हमला करके हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
सदर की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिल्पा वर्मा ने बताया कि धानेपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी सरफराज खान (70) लकड़ी के ठेकेदार थे। उनका भाइयों से बंटवारे का विवाद चल रहा था।
उन्होंने बताया कि शनिवार रात सरफराज खान अपने घर के सामने बने बरामदे में सो रहे थे। आधी रात के बाद घर पर आए तीन लोगों ने उनके सिर पर लोहे के राड से प्रहार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
सीओ ने बताया कि हमलावरों ने घर में सो रहे गृहस्वामी के बेटे रिजवान पर भी खिड़की के रास्ते प्रवेश करके हमला करने की कोशिश किया किंतु चीख पुकार सुनकर वह भाग निकले।
उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे रिजवान की तहरीर पर अजमत उल्ला, कमरुद्दीन व रफीउल्लाह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

