जरुरी जानकारी | ऑयल इंडिया का लाभ तीसरी तिमाही में 122 प्रतिशत उछलकर 903.69 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर में 122 प्रतिशत उछलकर 903.69 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से कर मामलों के निपटान से कंपनी को हुए एकबारगी लाभ के कारण मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर में 122 प्रतिशत उछलकर 903.69 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से कर मामलों के निपटान से कंपनी को हुए एकबारगी लाभ के कारण मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 406.39 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

ऑयल इंडिया ने अपने तिमाही परिणाम के ब्योरे में कहा है कि कर विवाद निपटान योजना विवाद से विश्वास का विकल्प चुनने से कंपनी को 1,158.54 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।

कंपनी ने योजना के तहत आकलन वर्ष 2003-04 से 2016-17 के अपने सभी लंबित आयकर विवाद का समाधान कर लिया।

हालांकि अगर इस एकबारगी लाभ को हटा दिया जाए उसका लाभ कम रहना चाहिए क्योंकि आलोच्य तिमाही जो तेल एवं गैस बिके, उससे कम आय प्राप्त हुई।

कंपनी को तीसरी तिमाही में प्रत्येक बैरल कच्चे तेल के लिये 44.09 डॉलर मिला जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 63.27 डॉलर प्रति बैरल था।

गैस की कीमत कीमत भी 1.79 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मनल यूनिट रही।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान कंपनी का लाभ 46 प्रतिशत घटकर 894.03 करोड़ रुपये रहा।

इसका कारण कच्चे तेल के औसत मूल्य में कमी है। 2020-21 के नौ महीनों के दौरान कच्चे तेल का औसत मूल्य 38.98 डॉलर प्रति बैरल रहा जबकि 2019-20 की इसी अवधि में यह 63.62 डॉलर प्रति बैरल था।

इसी प्रकार, प्राकृतिक गैस का औसत मूल्य आलोच्य अवधि में 2.19 डॉलर प्रति यूनिट रहा जो एक साल पहले 2019-20 में नौ महीनों में औसत 3.54 डॉलर प्रति यूनिट था।

ऑयल इंडिया ने 2020-21 के लिये 3.50 रुपये प्रति शेयर लाभांश देने की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO