जरुरी जानकारी | तेल-तिलहन के भाव में सुधार, मूंगफली स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सॉफ्ट आयल (नरम खाद्यतेलों) की आवक घटने के कारण दिल्ली के तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों एवं सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में सुधार आया। वहीं ऊंचे भाव पर कम लिवाली के बीच मूंगफली तेल-तिलहन पूर्वस्तर पर बंद हुए।
नयी दिल्ली, 28 फरवरी सॉफ्ट आयल (नरम खाद्यतेलों) की आवक घटने के कारण दिल्ली के तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों एवं सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में सुधार आया। वहीं ऊंचे भाव पर कम लिवाली के बीच मूंगफली तेल-तिलहन पूर्वस्तर पर बंद हुए।
मलेशिया एक्सचेंज और शिकॉगो एक्सचेंज में घट बढ़ का दौर जारी है।
बाजार सूत्रों ने कहा कि बंदरगाहों पर सोयाबीन डीगम तेल थोक में लगभग 12 प्रतिशत प्रीमियम दाम के साथ बिक रहा है। इसके अलावा इस तेल का आयात भी कम हुआ है जिसके कारण नरम तेलों की आपूर्ति कम है। इस वजह से सोयाबीन तेल तिलहन के साथ साथ बाकी खाद्यतेलों में भी मजबूती दिखी। इसी तरह सोयाबीन डीगम की आपूर्ति कम होने के बीच सीपीओ और पामोलीन की भी मांग बढ़ी है जिससे इन दोनों तेलों के भाव मजबूत हुए।
त्योहारों के समय सॉफ्ट आयल की आपूर्ति कम रहने की संभावना बढ़ सकती है और इसके लिए अभी से प्रयास करने होंगे क्योंकि सोयाबीन जैसे तेल के आयात में पर्याप्त समय लगता है। पाम, पामोलीन तो 10-15 दिनों में मलेशिया से मंगाया जा सकता है पर सोयाबीन की आपूर्ति अर्जेन्टीना जैसे देश से होने के कारण इसमें डेढ़ से दो महीने लग जाते हैं।
सूत्रों ने कहा कि आज मंडियों में सरसों की लगभग आठ लाख बोरी की आवक हुई। केवल जरुरतमंद किसानों के अलावा बाकी किसान कम दाम पर अपनी फसल बेचने की जगह उसे रोक रखे हैं। इन किसानों को उम्मीद है कि एक से डेढ़ महीने में सरकार सरसों के नये न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी-5,650 रुपये क्विन्टल) पर खरीद करेगी। सॉफ्ट आयल की इस कमी के कारण सरसों तेल तिलहन कीमतों में भी सुधार है।
उन्होंने कहा कि कपास की आवक भी घटी है और इसका उत्पादन भी कम हुआ है। ऐसे में नरम तेलों की और कमी की आशंका मजबूत होती है। 15-20 दिन पहले जो कपास की आवक 2.15 लाख गांठ की थी वह घटकर आज 94 हजार गांठ रह गई।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 5,285-5335 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 6,025-6,300 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,700 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,195-2,470 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,700-1,800 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,700 -1,805 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,475 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,025 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,800 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 8,475 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,100 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,775 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 8,775 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 4,665-4,685 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,465-4,505 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का)- 4,050 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

