देश की खबरें | न्यायालय के आदेश नहीं मानने वाले अधिकारी अवमानना के लिए उत्तरदायी होंगे: दिल्ली सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार को सेवा मामलों पर नियंत्रण देने वाला उच्चतम न्यायालय का फैसला ‘‘तत्काल प्रभाव’’ से लागू हो गया है और इसका अनुपालन नहीं करने वाला कोई भी अधिकारी अदालत की अवमानना के लिए उत्तरदायी होगा। दिल्ली सरकार ने यह बात कही।

नयी दिल्ली, 15 मई दिल्ली सरकार को सेवा मामलों पर नियंत्रण देने वाला उच्चतम न्यायालय का फैसला ‘‘तत्काल प्रभाव’’ से लागू हो गया है और इसका अनुपालन नहीं करने वाला कोई भी अधिकारी अदालत की अवमानना के लिए उत्तरदायी होगा। दिल्ली सरकार ने यह बात कही।

पिछले सप्ताह शीर्ष अदालत के फैसले के बाद शहर सरकार के सेवा विभाग ने कानून विभाग की राय मांगी थी।

कानून मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा हस्ताक्षरित एक नोट में कहा गया है, “संविधान पीठ का फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। संविधान पीठ के फैसले का अनुपालन नहीं करने वाले किसी भी अधिकारी को अवमानना के लिए उत्तरदायी ठहराया जाएगा।”

गहलोत ने यह भी कहा कि कानून विभाग के प्रमुख सचिव की राय को उन्होंने पढ़ा और यह "सख्त कानूनी राय के बजाय एक व्यावहारिक सलाह अधिक प्रतीत हुई। उनकी राय भी अंतर्निहित विरोधाभासों से ग्रस्त है"।

सेवा विभाग ने फैसले के कार्यान्वयन पर दिल्ली सरकार के स्थायी वकील (सिविल) की राय भी मांगी थी।

उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि दिल्ली सरकार के पास सेवा मामलों के संबंध में विधायी शक्तियां हैं और उपराज्यपाल मंत्रिपरिषद की सहायता और सलाह को लेकर बाध्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\