एजेंसी न्यूज

Odisha Shocker: यौन शोषण से पीड़ित महिलाओं ने आरोपी की हत्या कर शव जलाया, 10 गिरफ्तार

ओडिशा के गजपति जिले में 60 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के एक समूह ने उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें आठ महिलाएं शामिल हैं.

Odisha Shocker: यौन शोषण से पीड़ित महिलाओं ने आरोपी की हत्या कर शव जलाया, 10 गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 10 जून : ओडिशा के गजपति जिले में 60 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के एक समूह ने उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें आठ महिलाएं शामिल हैं. मृतक के परिवार द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी.

मोहना थाना प्रभारी बसंत सेठी ने कहा, "हमें पता चला कि उस व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी और उसके बाद उसके शव को जला दिया गया था." पुलिस ने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक जंगल के पास पहाड़ी से जली हुई अस्थियां और राख बरामद की हैं. उन्होंने बताया कि गांव के एक वार्ड सदस्य सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी ने बताया कि यह घटना तीन जून की रात को हुई जब व्यक्ति ने गांव में 52 वर्षीय विधवा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि उसके पिछले यौन उत्पीड़न की पीड़ितों सहित कुछ महिलाओं ने बाद में एक बैठक की और उसे मार डालने का निर्णय लिया. यह बभी पढ़ें : नासिक रोड स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से ठाणे के एक व्यापारी की मौत

उन्होंने कहा, “वे उसके घर गयीं, जहां वह सो रहा था, और 52 वर्षीय विधवा ने अन्य लोगों की मदद से उस व्यक्ति की हत्या कर दी. दो पुरुषों ने भी महिलाओं की सहायता की थी." सेठी ने कहा, "गिरफ्तार की गई छह महिलाओं ने यह स्वीकार किया है कि वे उस व्यक्ति द्वारा यौन शोषण का शिकार हो चुकी थीं और उन्होंने इस पीड़ा को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया." गजपति के पुलिस अधीक्षक जतिंद्र कुमार ने कहा, "महिलाओं ने उस व्यक्ति (मृतक) के खिलाफ पुलिस से शिकायत नहीं की थी और न ही कभी किसी तरह की मदद मांगी थी."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2025 12:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).