देश

Nandurbar Crime News: महाराष्ट्र के नंदुरबार में नाबालिगों के शोषण का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी के फोन से मिले 600 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में पुलिस ने नाबालिग बच्चों और युवाओं के यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने के बेहद गंभीर मामले का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Nandurbar Crime News: महाराष्ट्र के नंदुरबार में नाबालिगों के शोषण का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी के फोन से मिले 600 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार

Nandurbar Crime News:  महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में पुलिस ने नाबालिग बच्चों और युवाओं के यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने के बेहद गंभीर मामले का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से जब्त किए गए मोबाइल फोन की शुरुआती जांच में 600 से अधिक आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं.

चार साल से ब्लैकमेलिंग का खेल

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी साल 2022 से अगस्त 2026 तक नाबालिगों को निशाना बना रहा था. वह पीड़ितों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें सार्वजनिक करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था.

इसी डर और मानसिक दबाव का फायदा उठाकर आरोपी लगातार पीड़ितों का शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहा था.

पॉक्सो और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

नंदुरबार जिला पुलिस अधीक्षक अश्विनी सानप ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध को हिरासत में लिया था. पूछताछ और मोबाइल की जांच में मामला सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो (POCSO) अधिनियम और बाल देखभाल एवं संरक्षण अधिनियम की कड़ी धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है.

फॉरेंसिक टीम कर रही डिजिटल सबूतों की जांच

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण में लगाया गया है. पुलिस उपनिरीक्षक अमोल देशमुख के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है, जो वीडियो और तस्वीरों के आधार पर पीड़ितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले से जुड़े कई और तथ्य सामने आ सकते हैं. पुलिस प्रशासन ने पीड़ितों और उनके परिजनों को सुरक्षा व गोपनीयता का पूर्ण आश्वासन दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2026 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).