देश की खबरें | ओडिशा में 10वीं की परीक्षा में छात्राएं रहीं अव्वल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए जिनमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों के मुकाबले चार प्रतिशत अधिक रहा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 29जुलाई ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए जिनमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों के मुकाबले चार प्रतिशत अधिक रहा।

लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.98 रहा जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.80 रहा। परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 78.76 रहा।

यह भी पढ़े | इंडियन एयरस्पेस में दाखिल हुआ राफेल, कुछ देर में अंबाला में लैंडिंग: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री एस आर दास ने कहा कि 5,34,843 छात्रों में से 4,21,256 छात्रों ने परीक्षा पास की।

मंत्री ने कहा, ‘‘इस वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत 78.76 है जबकि पिछले वर्ष यह 72.35 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष की तुलना में यह 6.41 प्रतिशत अधिक है।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

इस वर्ष 2,62,738 छात्राओं में से, 2,15,367 छात्राओं ने परीक्षा पास की।

मंत्री ने कहा कि 2,47,451 छात्रों में से 1,92,501 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

मंत्री ने कहा कि 1,279 परीक्षार्थियों को इस बार ए1 ग्रेड (90 प्रतिशत से ऊपर) मिला, पिछले साल यह संख्या 1,180 थी।

उन्होंने सफल परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए कहा,‘‘ जो परीक्षा में फेल हुए हैं उन्हें ऐसा नहीं समझना चाहिए कि यह उनकी अंतिम परीक्षा थी। उन्हें जीवन में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे।‘‘

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\