देश की खबरें | ओडिशा में जेईई और नीट परीक्षा वाले शहरों से हटेगा प्रतिबंध
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 29 अगस्त ओडिशा सरकार ने राज्य के उन सात शहरों से प्रतिबंध (शटडाउन) हटा दिया है जहां जेईई और नीट परीक्षा होने वाली है।

एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates: कोरोना वायरस से संक्रमित 0.29% रोगी वेंटिलेटर पर, 1.93% आईसीयू में, रिकवरी रेट 76.47 प्रतिशत.

सात शहरों से प्रतिबंध हटाने की अधिसूचना जारी किए जाने से पहले शुक्रवार को मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने घोषणा की थी कि जेईई (मेन) और नीट परीक्षा देने वाले छात्रों को राज्य सरकार मुफ्त परिवहन सेवा और रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराएगी।

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) कार्यालय ने सुचारु रूप से परीक्षा कराने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़े | आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर भारत ने टिड्डियों के प्रकोप को नियंत्रित किया: PM नरेंद्र मोदी.

अधिसूचना में कहा गया, “जिन सात शहरों में परीक्षा आयोजित होगी वहां 30 अगस्त से सात सितंबर (जेईई) और नौ सितंबर से 14 सितंबर (नीट) के बीच लॉकडाउन या शटडाउन लागू नहीं होंगे।”

वर्तमान में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए चार जिलों- कटक, खुर्दा, गंजाम और गजपति जिलों में द्वि-साप्ताहिक शटडाउन लागू है।

अधिसूचना में कहा गया कि सभी अभ्यर्थियों, उनके माता पिता और परीक्षा कर्मियों को उनके निवास स्थान से उन शहरों या केंद्रों तक जाने की अनुमति होगी जहां परीक्षा आयोजित होनी है और इसके लिए वह निजी या सार्वजनिक वाहन का प्रयोग कर सकते हैं।

राज्य भर में आवागमन के लिए अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र मान्य होगा।

इसके अलावा परीक्षा कर्मी अपनी तैनाती के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत कर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे।

एसआरसी पी के जेना ने परीक्षा आयोजकों से कहा है कि परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 से सुरक्षा और साफ सफाई के सभी उपाय किए जाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)