एजेंसी न्यूज

काली शक्तियों से बचने के लिए बना हैवान! भूत-प्रेत के चक्कर में भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा

ओडिशा में 65 वर्षीय व्यक्ति की उसके भतीजे ने कथित तौर पर हत्या कर दी क्योंकि उसे संदेह था कि वह काला जादू करके उसे और उसके परिवार को निशाना बना रहा है.

काली शक्तियों से बचने के लिए बना हैवान! भूत-प्रेत के चक्कर में भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा
(Photo Credit : X)

भावनी पटना, 1 अक्टूबर ओडिशा में 65 वर्षीय व्यक्ति की उसके भतीजे ने कथित तौर पर हत्या कर दी क्योंकि उसे संदेह था कि वह काला जादू करके उसे और उसके परिवार को निशाना बना रहा है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना ओडिशा के कालाहांडी जिले के भवानीपटना सदर थाना क्षेत्र के सीकरगुडा गांव की है.

पुलिस ने कहा कि 35 वर्षीय भतीजे को अपने चाचा पर संदेह था कि वह उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने के लिए काला जादू कर रहा है. आरोपी ने कथित तौर पर उस व्यक्ति पर तब कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जब वह अपने खेत में काम कर रहा था. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने कहा कि उसने आरोपी,उसके भाई और उसके पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2023 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).