Shocking: भुवनेश्वर में मां ने 3 बच्चों को दिया जहर, 2 ने तोड़ा दम
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके स्थित एक गांव में रविवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर जहर दे दिया और बाद में खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची की हालत नाजुक है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 28 मार्च : ओडिशा (Odisha) की राजधानी भुवनेश्वर (Bhubaneswar) के बाहरी इलाके स्थित एक गांव में रविवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर जहर (poison) दे दिया और बाद में खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया. यह भी पढ़े: नाइजीरिया के नागरिक की मौत के बाद पश्चिमी दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस को भी पीटा
उन्होंने बताया कि यह घटना चंदाका पुलिस थानांतर्गत मेंढासल गांव में हुई. अधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चों की उम्र तीन साल और साढ़े चार साल थी. उन्होंने कहा कि इस बारे में जांच की जा रही है कि महिला ने बच्चों को जहर क्यों दिया और खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2021 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

