देश की खबरें | कोरोना वायरस से पीड़ित ओडिशा के विधायक अंत्येष्टि में शामिल हुए, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीजद के विधायक उमाकांत सामंतराय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है क्योंकि कोविड-19 से पीड़ित होने के बावजूद वह पार्टी के नेता प्रदीप महारथी की अंत्येष्टि में शामिल हुए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुरी, 10 अक्टूबर बीजद के विधायक उमाकांत सामंतराय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है क्योंकि कोविड-19 से पीड़ित होने के बावजूद वह पार्टी के नेता प्रदीप महारथी की अंत्येष्टि में शामिल हुए।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और पॉलिटेक्निक ‘3P’ आधार पर होंगे संचालित, योगी सरकार ने बाई सर्कुलेशन प्रस्ताव को दिखाई हरी झंडी.

उन्होंने बताया कि विधायक के खिलाफ पुरी के सी बीच पुलिस थाने में शुक्रवार रात भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और महामारी रोग कानून की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया।

स्कूल एवं सामूहिक शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास पर भी कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करके चार अक्टूबर को महारथी की अंत्येष्टि में शामिल होने का आरोप है, लेकिन उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: एमएचए ने नए दिशानिर्देश जारी किए, महिलाओं के खिलाफ अपराध में पुलिस कार्रवाई अनिवार्य.

पुरी के पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि मंत्री 17 दिन तक पृथक-वास में रहने के बाद अंत्येष्टि में शामिल हुए। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया।

जगन्नाथ सेना नाम के स्थानीय संगठन ने दास और सामंतराय के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें कहा था कि कोविड-19 से पीड़ित होने के बावजूद वह अंत्येष्टि में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\