देश की खबरें | ओडिशा : ईओडब्ल्यू ने एसटीए क्रिप्टो-पोंजी घोटाला मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 1,000 करोड़ रुपये के एसटीए क्रिप्टो-पोंजी घोटाले के सिलसिले में यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
भुवनेश्वर, 16 अगस्त ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 1,000 करोड़ रुपये के एसटीए क्रिप्टो-पोंजी घोटाले के सिलसिले में यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को रत्नाकर पलाई को गिरफ्तार किया और उसे जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण (वित्तीय प्रतिष्ठानों में) अधिनियम, 2011 (ओपीआईडी) के तहत कटक की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
ईओडब्ल्यू ने एक बयान में कहा है कि रत्नाकर पलाई (45) एसटीए का एक महत्वपूर्ण और वरिष्ठ पद पर नियुक्त सदस्य है।
बयान में कहा गया है कि वह पोंजी कंपनी के भारत प्रमुख गुरतेज सिंह और ओडिशा इकाई के प्रमुख निरोद दास के बहुत करीबी है।
सोलर टेक्नो अलायंस (एसटीए) के मुख्य रूप से पंजाब, राजस्थान, बिहार, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और असम जैसे राज्यों में दो लाख से अधिक सदस्य हैं। एसटीए की शुरुआत सितंबर 2021 में की गई थी।
पलाई ने कर्नाटक विश्वविद्यालय, बेंगलुरु से आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) में एम टेक किया हुआ है। वह ‘लर्न टू अर्न’ नामक एक संस्थान भी संचालित करता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)