Odisha Shocker: रौंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना, शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर माता-पिता की हत्या की, रात भर रहा शवों के पास
ओडिशा के मयूरभंज जिले में शराब के आदी एक ऑटो चालक ने अपने माता-पिता की कथित तौर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी जिसके बाद रात भर वह उनके खून से लथपथ शवों के पास बैठा रहा. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. रौंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना मंगलवार रात बैसिंगा थाना क्षेत्र के ढोनापाल गांव में हुई.
बारीपदा, 16 जुलाई : ओडिशा के मयूरभंज जिले में शराब के आदी एक ऑटो चालक ने अपने माता-पिता की कथित तौर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी जिसके बाद रात भर वह उनके खून से लथपथ शवों के पास बैठा रहा. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. रौंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना मंगलवार रात बैसिंगा थाना क्षेत्र के ढोनापाल गांव में हुई.
स्थानीय निवासियों ने बुधवार सुबह बुजुर्ग दंपति हादिबंधु साहू (81) और शांति साहू (72) के शवों और उनके बेटे को देखा जो एक खाट पर बैठा हुआ था. स्थानीय निवासियों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हिमांशु को गिरफ्तार किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया. यह भी पढ़ें : मुंबई में वेतन-विवाद को लेकर पूर्व सहयोगी ने सुरक्षा गार्ड पर हंसिये से किया हमला, गिरफ्तार
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, हिमांशु ने कल रात हुए झगड़े के बाद पत्थर तोड़ने वाले हथौड़े से अपने माता-पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण हिमांशु की पत्नी और बच्चे लंबे समय से अलग रह रहे हैं. अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

