खेल की खबरें | पिछले खराब सत्र को भुलाकर ओड़िशा और हैदराबाद करना चाहेंगी नयी शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओड़िशा एफसी और हैदराबाद एफसी की टीमें जब सोमवार को यहां इंडियन सुपर लीग में एक दूसरे के आमने सामने होंगी तो उनकी निगाहें पिछले खराब सत्र को भुलाकर नयी शुरूआत करने की होगी।

बेम्बोलिम (गोवा), 22 नवंबर ओड़िशा एफसी और हैदराबाद एफसी की टीमें जब सोमवार को यहां इंडियन सुपर लीग में एक दूसरे के आमने सामने होंगी तो उनकी निगाहें पिछले खराब सत्र को भुलाकर नयी शुरूआत करने की होगी।

हैदराबाद को पिछले सत्र में 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था जिसमें उसने 39 गोल खाये थे। वहीं ओड़िशा ने भी 31 गोल खाये थे।

यह भी पढ़े | Mohammed Siraj Father Demise: सिराज के पिता के निधन पर BCCI ने दिया था भारत वापस जाने का विकल्प, तेज गेंदबाज ने टीम के साथ रहने का किया फैसला.

लेकिन ओड़िशा के कोच स्टुअर्ट बैक्सटर के लिये ये आंकड़ें सिर्फ संख्यायें हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह इतिहास है और इससे किसी को भी मदद नहीं मिलेगी। अब हमारे पास दो नयी टीमें हैं। उनके कुछ खिलाड़ी नये हैं और हमारे पास भी नये खिलाड़ी हैं इसलिये चीजें दोनों ओर ही बदली हैं। हम एक नयी हैदराबाद टीम के खिलाफ खेलेंगे। ’’

यह भी पढ़े | IND vs AUS Series 2020-21: ऑस्ट्रेलिया में इस खास रणनीति के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं मोहम्मद शमी, देखें तस्वीर.

इंग्लिश कोच ने दोहराया कि मैच के लिये उनकी योजना किसी व्यक्तिगत खिलाड़ी पर निर्भर रहने की नहीं है।

विपक्षी टीम के नये कोच मैनुअल मारक्वेज रोका अच्छी शुरूआत करना चाहेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘पहला मैच जीतना अहम है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी