ओडिशा और आंध्र प्रदेश की पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त नक्सल रोधी अभियान करेंगी शुरू
ओडिशा और आंध्र प्रदेश पुलिस के अधिकारी बृहस्पतिवार को नक्सलियों से निपटने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त अभियान शुरू करने और एक-दूसरे का सहयोग करने को सहमत हुए. उन्होंने कहा कि ओडिशा पुलिस ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के साथ अंतर-राज्य समन्वय बढ़ाने की भी योजना बनाई है.
भुवनेश्वर, 16 अक्टूबर: ओडिशा (Odisha) और आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) पुलिस के अधिकारी बृहस्पतिवार को नक्सलियों से निपटने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त अभियान शुरू करने और एक-दूसरे का सहयोग करने को सहमत हुए. दोनों राज्यों के पुलिस महानिदेशकों ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ती नक्सल गतिविधियों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा की.
ओडिशा पुलिस ने एक बयान में कहा, "खुफिया जानकारी साझा करने और संयुक्त अभियान पर चर्चा हुई." सूत्रों ने कहा कि भविष्य में कार्रवाई और नक्सल रोधी अभियानों में लगी एजेंसियों के बीच सहयोग के लिए एक रणनीति पर भी बात की गई.
उन्होंने कहा कि ओडिशा पुलिस ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के साथ अंतर-राज्य समन्वय बढ़ाने की भी योजना बनाई है.
Tags
संबंधित खबरें
SCB Medical College Fire: ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; अफरा-तफरी का VIDEO आया सामने
Andhra Pradesh Shocker: घर के अंदर रातभर चलती रही बाइक, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने यात्रियों से भरे ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, कई घायल; Disturbing Video
Odisha Shocker: ओडिशा में चौंकाने वाला मामला, बच्चों के सामने महिला से गैंगरेप, दरिंदगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
\