एजेंसी न्यूज

Odisha: आदिवासी महिला से बलात्कार के जुर्म में दो को 20 साल सश्रम कैद

ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक स्थानीय अदालत ने 55 वर्षीय एक आदिवासी महिला से बलात्कार के जुर्म में दो लोगों को 20 साल सश्रम कैद की सजा सुनाई है.

Odisha: आदिवासी महिला से बलात्कार के जुर्म में दो को 20 साल सश्रम कैद
प्रत्कात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

बारीपदा (ओडिशा), 18 जनवरी : ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक स्थानीय अदालत ने 55 वर्षीय एक आदिवासी महिला से बलात्कार के जुर्म में दो लोगों को 20 साल सश्रम कैद की सजा सुनाई है. रयरंगपुर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार ने दोनों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. बलात्कार की यह घटना 2017 में हुई थी.

बदामपहाड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लंगलसिला गांव के निवासियों अजित कुमार गिरि (35) और बलराम नाइक (25) ने दिसंबर 2017 में एक निर्माणाधीन मकान में महिला से बलात्कार किया था. यह भी पढ़ें : Haryana Shocker: महिला के बारे में खौफनाक खुलासा, प्रेमी के सामने रखी अजीब शर्त, बोलीं- पहले मेरे पति की हत्या करो, फिर रचाऊंगी शादी

अतिरिक्त लोक अभियोजक पंकज दास ने बताया कि अदालत ने पीड़िता के बयान, चिकित्सीय रिपोर्ट और 15 गवाहों के बयान के आधार पर सोमवार को आदेश पारित किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2022 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).