खेल की खबरें | ओडिया एचपीसी में 30 खिलाड़ियों को किया जाएगा शामिल: राज्य के खेल मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के खेल मंत्री तुषार कांति बहेरा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य का हॉकी उच्च प्रदर्शन केन्द्र (एचपीसी) आगामी महीनों में 30 लड़कों को शामिल करने के लिए तैयार हैं।
भुवनेश्वर, सात अगस्त ओडिशा के खेल मंत्री तुषार कांति बहेरा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य का हॉकी उच्च प्रदर्शन केन्द्र (एचपीसी) आगामी महीनों में 30 लड़कों को शामिल करने के लिए तैयार हैं।
ओडिशा के नौसेना टाटा हॉकी अकादमी में लड़कियों के कार्यक्रम की आशाजनक शुरुआत के बाद यह तय किया गया था।
एचपीसी अगले 3 से 5 वर्षों में राज्य में जमीनी स्तर के 10 केंद्रों और तीन क्षेत्रीय विकास केंद्रों (भुवनेश्वर, पंपोष और सुंदरगढ़) से शीर्ष स्तर के हॉकी खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है।
मंत्री ने कहा, ‘‘ हम लड़कियों के कार्यक्रम में सकारात्मक परिणाम देख रहे हैं और आश्वस्त हैं कि एचपीसी लड़कों को भी पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान करने में सक्षम होगा। वे सभी युवा, कुशल हैं और हॉकी के लिए यह एक नैसर्गिक स्वभाव है।’’
यह भी पढ़े | शोएब अख्तर ने कहा- घास खा लेंगे, लेकिन पाकिस्तानी सेना का बजट बढ़ाएंगे.
उन्होंने कहा, ‘‘ हम एचपीसी में व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ियों का मूल्यांकन करेंगे, और भुवनेश्वर में विश्व स्तर की सुविधाओं में उपयुक्त प्रशिक्षण के साथ उनके कौशल का विकास करेंगे।’’
मंत्री ने कहा, ‘‘ सिंथेटिक टर्फ के साथ घास के मैदानों पर जल्दी प्रशिक्षण शुरु करने से इन खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)