बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 403 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि बक्सर में 14, पश्चिम चंपारण में पांच, दरभंगा में चार, पटना एवं रोहतास में तीन-तीन, बेगूसराय एवं भोजपुर में दो—दो तथा वैशाली, मधेपुरा, औरंगाबाद एवं सीतामढ़ी में एक—एक मामला सामने आया.
पटना: बिहार में बुधवार को कोरोना वायरस (Covid-19) संक्रमण के 37 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 403 हो गये. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार (Sanjay Kumar) ने बुधवार को बताया कि बक्सर में 14, पश्चिम चंपारण में पांच, दरभंगा में चार, पटना एवं रोहतास में तीन-तीन, बेगूसराय एवं भोजपुर में दो—दो तथा वैशाली, मधेपुरा, औरंगाबाद एवं सीतामढ़ी में एक—एक मामला सामने आया. उन्होंने बताया कि बक्सर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के जो 14 मामले सामने आए हैं उनमें सात पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं.
संजय ने बताया कि पश्चिम चंपारण में पांच पुरूषों में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि दरभंगा में कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं, उनमें एक पुरुष (53) तथा तीन महिलाएं शामिल हैं. संजय ने बताया कि पटना में तीन महिलाएं, रोहतास में दो पुरुष और एक महिला, बेगूसराय में दो पुरुष और वैशाली में एक महिला , मधेपुरा में एक महिला , औरंगाबाद में एक महिला एवं सीतामढ़ी में एक महिला में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. यह भी पढ़ें: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 392 हुई
गौरतलब है कि पटना एम्स में कतर से लौटे मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की 17 अप्रैल को मौत हो गयी थी. बिहार के कुल 38 जिलों में से 29 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं. बिहार में अब तक 21,180 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 65 मरीज स्वस्थ हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 12:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

