एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या, कोविड-19 के नए मामलों से अधिक रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में लगातार सातवें दिन संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या कोविड-19 के सामने आए नए मामलों से अधिक रही। राज्य में एक दिन में 70 लोग संक्रमण मुक्त हुए और कोविड-19 के 25 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,001 हो गई।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या, कोविड-19 के नए मामलों से अधिक रही
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 21 नवम्बर अरुणाचल प्रदेश में लगातार सातवें दिन संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या कोविड-19 के सामने आए नए मामलों से अधिक रही। राज्य में एक दिन में 70 लोग संक्रमण मुक्त हुए और कोविड-19 के 25 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,001 हो गई।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. एल. जम्पा ने बताया कि कुल 14,870 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.93 प्रतिशत हो गई है।

यह भी पढ़े | Maharashtra Horror: महाराष्ट्र में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़कों ने किया रेप, पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज किया मामला.

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अभी 1,082 लोगों का इलाज चल रहा है, यहां लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 7.07 प्रतिशत है। अभी तक राज्य में 49 लोगों की वायरस से मौत हुई है और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.30 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि 25 नए मामलों में से पांच वेस्ट कामेंग, कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र तथा वेस्ट सियांग में चार-चार और चांगलांग में तीन मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | Nagrota Encounter: नगरोटा साजिश के लिए भारत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी; कश्मीर के अवंतीपोरा से पकड़े गए 2 जैश आतंकी.

जम्पा ने बताया कि तवांग और ईस्ट सियांग में दो-दो, पक्के केसांग, अपर सुबनसिरी, लोअर सुबनसिरी, लोअर दिबांग घाटी और अपर सियांग जिले में एक-एक मामला सामने आया।

उन्होंने बताया कि नए रोगियों में सात के अलावा किसी भी मरीज में कोविड-19 का कोई लक्षण नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).