देश की खबरें | कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की संख्या 31 लाख से अधिक, मृत्यु दर घटकर 1.73 प्रतिशत हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 70,072 मरीजों के ठीक होने के साथ देश में संक्रमण से उबर चुके मरीजों की संख्या 31,07,223 हो गयी है। इस तरह देश में स्वस्थ होने की दर 77.23 प्रतिशत हो गयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच सितंबर स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 70,072 मरीजों के ठीक होने के साथ देश में संक्रमण से उबर चुके मरीजों की संख्या 31,07,223 हो गयी है। इस तरह देश में स्वस्थ होने की दर 77.23 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने कहा कि ‘जांच, संक्रमित का पता लगाने, उपचार’ की रणनीति से ये नतीजे हासिल हुए हैं। कोविड-19 के मामले में मृत्यु दर भी घटकर 1.73 प्रतिशत हो गयी है ।

यह भी पढ़े | Pakistan Violates Ceasefire in Nowgam Sector: पाकिस्तान ने नौगाम सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलीबारी में एक जवान शहीद.

मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने वाले 60 प्रतिशत मरीज पांच राज्यों के थे । स्वस्थ हुए कुल मरीजों में महाराष्ट्र के 21 प्रतिशत, तमिलनाडु के 12.63 प्रतिशत, आंध्रप्रदेश के 11.91 प्रतिशत, कर्नाटक के 8.82 प्रतिशत और उत्तरप्रदेश के 6.14 प्रतिशत मामले हैं ।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में एक दिन में सबसे ज्यादा 70,072 लोग ठीक हो गए। कोविड-19 के इतने मरीजों के ठीक होने और अस्पतालों या पृथक-वास से छुट्टी मिलने के साथ ही ठीक होने की दर अब 77.23 प्रतिशत है । मृत्यु दर भी घटकर 1.73 प्रतिशत हो गयी है।’’

यह भी पढ़े | Radio Announcer Ameen Sayani Dies Fake News: रेडियो एनाउंसर अमीन सयानी की निधन को बेटे ने बताया गलत, कहा वे बिल्कुल ठीक हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी खबर.

मंत्रालय ने कहा कि जांच से संक्रमितों का जल्द पता लगाने के कारण मामलों की संख्या बढ़ी है लेकिन निगरानी और संपर्क का पता लगाने के साथ समय से मरीजों के उपचार की बदौलत ठीक होने के मामले बढ़े हैं ।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ठीक होने वालों की काफी संख्या और मृत्यु दर में गिरावट ने दिखाया है कि भारत की रणनीति काम कर रही है।’’

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 10,59,346 जांच समेत चार सितंबर तक कुल 4,77,38,491 नमूनों की जांच की गयी।

वर्तमान में 8,46,395 मरीजों का उपचार चल रहा है । कुल संक्रमितों का यह 21.04 प्रतिशत है ।

देश में संक्रमण के 86,432 नए मामले आने से शनिवार को संक्रमितों की संख्या 40,23,179 हो गयी। संक्रमण से 1089 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 69,561 हो गयी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\