देश की खबरें | ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करने वालों की संख्या हुई छह करोड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करने वालों की संख्या बढ़कर छह करोड़ हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 जुलाई ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करने वालों की संख्या बढ़कर छह करोड़ हो गई है।

मोदी, सोशल मीडिया के जरिए जनता से सीधा संपर्क साधने के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़े | एनसीपी प्रमुख शरद पवार का तंज, कहा- कुछ लोगों को लगता है कि राम मंदिर बनने से कोरोना वायरस चला जाएगा: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

लोगों से महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए प्रधानमंत्री ट्विटर का बखूबी इस्तेमाल करते हैं।

उनके कई संबोधन उनके व्यक्तिगत ट्विटर खाते पर सीधे प्रसारित किए जाते हैं।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर की बात, कोरोना और बाढ़ की स्थिति का लिया अपडेट.

मोदी जनवरी 2009 में ट्विटर पर आए थे और वह 2,354 लोगों को फॉलो करते हैं।

सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री मोदी के पांच करोड़ फॉलोवर थे। प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर खाते को 3.7 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ट्विटर पर डेढ़ करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

गांधी ने 2015 में ट्विटर पर खाता खोला था।

इंस्टाग्राम पर मोदी के साढ़े चार करोड़ फॉलोवर हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ट्विटर पर 8.3 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\