बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढकर 182 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार में छह, नालंदा में तीन, बक्सर जिले के नया भोजपुर में दो एवं बांका में संक्रमण का एक मामला सामने आया है।
पटना, 24 अप्रैल बिहार के मुंगेर जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मामले सामने आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से मामले बढकर 182 हो गये हैं।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार में छह, नालंदा में तीन, बक्सर जिले के नया भोजपुर में दो एवं बांका में संक्रमण का एक मामला सामने आया है।
उन्होंने बताया कि मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार में आज जो कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं उनमें तीन पुरुष (10, 52 एवं 70 वर्ष) तथा तीन महिला (18, 48 एवं 60 वर्ष) हैं।
उन्होंने बताया कि ये सभी लोग कोविड-19 मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं और अब इनके संपर्क में आए लोगों की पता लगाया जा रहा है।
संजय ने बताया कि नालंदा में जो मामले सामने आए हैं उनमें एक पुरुष (28) अस्थावां से तथा दो महिलाएं (38 एवं 55 वर्ष) हैं।
उन्होंने बताया कि बक्सर जिले के नया भोजपुर में एक 60 वर्षीय महिला और छह साल की बच्ची के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, दोनों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।
संजय ने बताया कि बांका जिला के बिशनपुर में 36 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वह कोविड-19 के मरीज के संपर्क में आया था।
गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी।
बिहार के कुल 38 जिलों में से अब तक 18 जिलों में कोविड-19 के मामले आए हैं।
प्रदेश में सबसे अधिक मामले मुंगेर में 37, नालंदा में 34, सिवान में 30, पटना में 24, बेगुसराय नौ, बक्सर में 10, कैमूर में आठ, रोहतास में सात, गया एवं भागलपुर में पांच-पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन, बांका में दो तथा सारण, लखीसराय, वैशाली, भोजपुर एवं पूर्वी चंपारण में एक—एक मामले सामने आए हैं।
ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में आए लोगों में से अबतक 23 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।
वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में आए 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
बिहार में कोविड-19 के लिए अबतक 14,924 नमूनों की जांच की गई है, वहीं इलाज के बाद 44 लोग संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

